सड़क सुरक्षा के साथ मानव सेवा का अनूठा अभियान

सीहोर। सड़क सुरक्षा को जनसेवा से जोड़ते हुए सीएसआर टीम लगातार नवाचार कर रही है. बरसातमें सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दो कैटल कैचर वाहनोंसे सड़कों पर घूमने वाले आवारा एवं खुले छोड़े गए मवेशियों को सुरक्षित गौशालाओं तक पहुंचा रहे हैं. वहीं कुबरेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं, वाहन चालकों और यात्रियों को नि:शुल्क ग्लूकोज, दवाइयां, स्वास्थ्य परीक्षण तथा चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है.सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित किया जा रहा है. डीजीएम प्रोजेक्ट अजय मिश्रा ने कहा कि उनका लक्ष्य बैरागढ़ से देवास तक प्रत्येक यात्री को सुरक्षित, स्वस्थ और दुर्घटनामुक्त यात्रा उपलब्ध कराना है. अभियान में प्रबंधक पियूष सिंह, नितिन अग्रवाल, राजीव मिश्रा, उमाशंकर पाण्डेय, दिनेश पाटिल, मुकेश नराणिया, बिरेन सिंह चौधरी शामिल है.

 

 

 

Next Post

कॉलोनी सेल भृत्य पालीवाल 17 लाख के लेनदेन में निलंबित

Thu Aug 6 , 2026
इंदौर:कलेक्टर ने बुधवार को कॉलोनी सेल विभाग में पदस्थ भृत्य को निलंबित कर दिया. भृत्य के खिलाफ कल जन सुनवाई में शिकायत की गई थी कि पैसा लेकर प्लॉट नहीं दिया. शिकायतकर्ता ने भृत्य के खिलाफ वीडियो रिकॉर्डिंग सहित कई सबूत कलेक्टर को सौंपे. कलेक्टर ने भृत्य के विरुद्ध विभागीय […]

You May Like