बच्ची को डांटने से रोकने पर दंपति से मारपीट, महिला के पेट में नुकीली चीज मारी

इंदौर:खजराना की जल्ला कॉलोनी में बच्ची को डांटने का विरोध करना उसके माता-पिता को भारी पड़ गया. पड़ोसी से बात करने पहुंचे दंपति पर आरोपी और उसके दो बेटों ने हमला कर दिया. मारपीट के दौरान आरोपी ने महिला के पेट में नुकीली वस्तु से वार कर दिया. घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया.
थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि शाहबाज की शिकायत पर केस दर्ज किया है. उसने बताया कि पड़ोसी अकबर उसकी छोटी बेटी को खेलने की बात पर डांटता था. बीती रात फिर डांटने पर वह पत्नी अंजुम के साथ अकबर से बात करने पहुंचा था. इसी बात पर अकबर और उसके दो बेटे गाली-गलौज करने लगे और दंपति से मारपीट कर दी. विवाद के दौरान अकबर ने अंजुम के पेट में नुकीली चीज से वार कर दिया. लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

लिफ्ट के बहाने बुजुर्ग को सुनसान जगह ले गया, धक्का देकर भागा

Fri Sep 18 , 2026
इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने एक बाइक सवार बुजुर्ग को अंधेरे और सुनसान रास्ते पर ले गया. बुजुर्ग ने रास्ता बदलने पर विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज कर मारपीट की और धक्का देकर गिरा दिया. सिर में चोट लगने से घायल बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर शिकायत […]

You May Like