लुधियाना में ‘ चिट्टे के प्रतीकात्मक रावण’ का दहन किया शाह ने, राज्य सरकार से मादक द्रव्यों से जुड़े हत्या के मामलों की जांच सीबीआई को देने की अपील की

लुधियाना , 20 अक्टूबर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पंजाब में लुधियाना में विजयदशमी उत्सव में भाग लिया और ‘चिट्टे (हेरोइन) के प्रतीकात्मक रावण’ का दहन किया और पंजाब सरकार ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े हत्या के दो कथित मामलों की जांच सीबीआई को सौंपने की राज्य सरकार से अपील की।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने संकल्प लिया कि 31 दिसंबर 2029 तक हम पूरे पंजाब को नशे के कारोबार से मुक्त कर एक नशामुक्त पंजाब बनाएंगे। रावण के पुतले के दहन को देश की परंपरा के अनुसार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुए श्री शाह ने कहा कि विजयदशमी का दिन हर व्यक्ति को अपने अंदर के अहंकार, मद, लोभ और अन्य बुराईयों को समाप्त करने का दिन है। उन्होंने कहा कि वह बचपन से सुनते आए थे कि रावण दहन देखना है तो लुधियाना में जाकर देखो, 200 साल से यहाँ पर रामलीला कमेटी रावण दहन का कार्यक्रम करती है।

पंजाब के इस दौर में तीन स्थानों पर मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में अपने बेटों को खोने वाले परिवारों से अपनी आज मुलाकातों का उल्लेख करते हुए गृह मंत्री ने कहा , ” उन परिजनों की आँखों के आँसू, उनके सवाल और वेदना किसी भी व्यक्ति को झंझोड़ कर रख देने वाली है। श्री शाह ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक हत्या की जाँच सीबीआई को सौंपी है।”
उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि वह बाकी दो हत्याओं की जांच भी सीबीआई को सौंप दे। गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन मामलों में न्याय होकर रहेगा। एक बार सीबीआई को जांच सौंपने के बाद इन हत्याओं में कितना भी बड़ा व्यक्ति संलिप्त हो, सरकार उसे ढूंढकर जेल की सलाखों के पीछे डाल देगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज विजयादशमी के दिन ही यह संकल्प लेते हैं कि 31 दिसंबर 2029 तक हम पूरे पंजाब को नशे के कारोबार से मुक्त कर एक नशामुक्त पंजाब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मादक द्रव्यों के कारोबार का विरोध करते हुए अपनी जान गंवाने वाले तीनों बहादुरों को इससे बड़ी श्रद्धांजलि कोई नहीं हो सकती। श्री शाह ने कहा कि पंजाब की जनता नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की टॉल-फ्री हेल्पलाइन पर नशे के कारोबार की सूचना देगी तो मोदी सरकार उस पर कार्रवाई करेगी।

Next Post

वैष्णव ने विभिन्न रेल परियोजनाओं का किया शुभारंभ-शिलान्यास

Tue Oct 20 , 2026
बिलासपुर, 20 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ का सुदूरवर्ती क्षेत्र रावाघा़ट अब रेल सम्पर्क से जुड़ गया है। देश को आजादी मिलने के बाद पहली बार मंगलवार को ट्रेन रावाघाट पहुंची। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद यात्री ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर […]

You May Like