एमआर 4 सड़क निर्माण में बाधक दो फैक्टि्रयां के हिस्से तोड़े

इंदौर: नगर निगम रिमूवल दस्ते ने आज एमआर- 4 सड़क निर्माण में बाधक हिस्से हटाने के कार्रवाई की. नगर निगम मास्टर की 30 मीटर चौड़ी अधूरी सड़क बनाने का काम कर रहा है. पूर्व में यह सड़क भागीरथपुरा तक पिछले सिंहस्थ में बनाई गई थी.नगर निगम द्वारा योजना शाखा के माध्यम से 30 मीटर चौड़ी एम.आर.-4 मास्टर प्लान रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसके तहत सड़क निर्माण में बाधाक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई जारी है.

इसी क्रम में आज डीआईसी की भूमि पर निर्मित दिवाकर कॉपी हाउस एवं विद्या इंटरप्राइजेज के बाधक हिस्सा हटाने की कार्रवाई की गई. उक्त दोनों निर्माण सड़क चौड़ीकरण कार्य में अवरोध थे, जिससे सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था. ध्यान रहे कि दोनों फैक्टि्रयों ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश ले रखा था, किंतु दिसंबर 2025 में संबंधित प्रकरणों का निराकरण हो चुका है.

उक्त जमीन डीआईसी की स्वामित्व भूमि है, इसलिए डीआईसी द्वारा नगर निगम को बाधक निर्माण हटाने हेतु अधिकृत किया गया था. इसी तारतम्य में आज निगम द्वारा कार्रवाई कर फैक्ट्री का बाधक हिस्सा को हटाया गया. कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी आशीष राठौर, भवन निरीक्षक आराधना शुक्ला, योजना शाखा के देवेंद्र तंवर सहित रिमूवल विभाग की टीम एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे

Next Post

नेहरू वार्ड में अमृत 2.0 योजना के तहत पार्क निर्माण का रास्ता साफ

Sat May 9 , 2026
मुलताई। नगर के नेहरू वार्ड में अमृत 2.0 योजना के तहत नगरपालिका द्वारा पार्क निर्माण किया जाना है। लेकिन प्रस्तावित व पार्क स्थल को लेकर पड़ोसी व्यक्ति द्वारा सिविल कोर्ट मे वाद दायर किया था,उक्त विवाद अब समाप्त हो गया है। न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण अदम पैरवी में खारिज कर […]

You May Like