अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट: सिद्धार्थ की नाबाद 65 रन की पारी से सीधी की शानदार जीत

सीधी। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशानुसार एमपीसीए ग्राउंड रीवा में खेले जा रहे अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के एकदिवसीय मुकाबले में जिला क्रिकेट संघ सीधी ने जिला क्रिकेट संघ मैहर को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में मैहर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। मैहर की ओर से दीपांशु ने सर्वाधिक 35 रन और अरुणोदय ने 26 रन का योगदान दिया। सीधी की ओर से गेंदबाजी में पंकज, कार्तिक और आशीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीधी की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। सीधी की ओर से सिद्धार्थ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 65 रन बनाए, जबकि कृष्ण वर्मा ने 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैहर की ओर से गेंदबाजी में ओम और दीपांशु को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ सीधी की टीम का मनोबल काफी बढ़ गया है। टूर्नामेंट का अगला मुकाबला कल सीधी और रीवा के बीच खेला जाएगा।

Next Post

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी सुभद्रा वर्मा का अंतिम संस्कार, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Mon Mar 16 , 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा वर्मा का सोमवार को इंदौर के रीजनल पार्क मुक्तिधाम (पिपलिया पाला) में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र पवन वर्मा ने मुखाग्नि देकर मां को अंतिम विदाई दी। इस दौरान वर्मा परिवार के सभी […]

You May Like