
रीवा, जिले के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल प्रबंधन ने मीडिया कर्मियों को अंदर प्रवेश से रोक दिया और किसी तरह की वीडियो-फोटोग्राफी न करने का फरमान जारी कर दिया. दोपहर जब मीडियाकर्मी पहुंचे तो प्रवेश से रोक दिया गया, जिसके बाद सभी धरने पर बैठ गये. मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी एवं एसपी गुरकरन सिंह मौके पर पहुंचे और समझाइश दी.
मीडिया कर्मियों ने आरोप लगाया कि अपनी नाकामी और भ्रष्टाचार को जनता के सामने आने से रोकने के लिए मीडिया की आवाज को दबाना चाहते हैं मीडियाकर्मियों ने जमकर नारेबाजी की. कलेक्टर-एसपी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे. मीडया कर्मियों के गुस्से को जायज ठहराते हुए और अस्पताल प्रबंधन की मनमानी पर लगाम कसते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ‘मीडिया को कोई भी रोक नहीं सकता है. उन्होंने साफ किया कि मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाने जैसा कोई भी आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है और न ही कोई ऐसा करने की हिम्मत कर सकता है. कलेक्टर ने पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वर्तमान में कुछ विशेष स्थितियों के चलते एहतियात बरती जा रही थी, लेकिन अगले 15 दिनों के भीतर सब कुछ पूरी तरह सामान्य कर दिया जाएगा.
