30 करोड़ की हाईटेक सड़क एक साल में हुई ढेर, कांग्रेस नेता ने मुंडन कराकर जताया विरोध

सीहोर। भ्रष्टाचार का अनूठे तरीके से विरोध करने का मामला सामने आया है. प्रदेश की पहली एफडीआर तकनीक से बनी सीहोर-श्यामपुर सड़क पर कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने मुंडन कराकर इसके निर्माण में हुए भ्रष्टाचार का विरोध किया. ज्ञातव्य है कि सीहोर से श्यामपुर तक लगभग 28 किमी तक बनी 30 करोड़ की लागत वाली इस सड़क के निर्माण के समय इसकी गुणवत्ता को लेकर बड़े बड़े दावे किए गए थे, तथा कहा गया था कि इस तकनीक से बनी सड़क में लागत कम आती है और इसकी उम्र आम सड़क से दुगुनी होती है, लेकिन ये एक साल में उखड़कर पूरी तरह नष्ट हो गई. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी हमारे द्वारा इस गुणवत्ताहीन सड़क का कई बार विरोध किया गया था, लेकिन सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के दोषियों पर कार्रवाई ना होना दुर्भाग्यपूर्ण और आश्चर्यजनक है तथा इसमें बड़े लोगों की मिलीभगत की तरफ इशारा करता है,इस सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से सतीश दरोठिया, जय सिंह भारती, राजेश रैकवाल, अरुण मालवीय, हर्ष गुप्ता आदि शामिल हैं.

 

 

Next Post

ईश्वर को पाने के लिए कठिन तपस्या नहीं, सच्चे मन का भाव और समर्पण आवश्यक: जया किशोरी

Tue May 12 , 2026
बीना। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान महोत्सव में सुश्री जया किशोरी ने कहा कि मनुष्य चाहे कितना भी बड़ा क्यों न बन जाए, यदि उसके जीवन में भगवान का स्मरण नहीं है तो उसका जीवन अधूरा है। ईश्वर को पाने के लिए वर्षों की कठिन तपस्या आवश्यक नहीं होती, बल्कि […]

You May Like