शिवपुरी के नरवर में सांदिपनी उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण

शिवपुरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को शिवपुरी जिले के नरवर में नव-निर्मित सांदिपनी उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों को आधुनिक संसाधनों से युक्त माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। विद्यालय में छात्रों को बेहतर शिक्षण व्यवस्था, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय के लोकार्पण पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Next Post

आधुनिकीकरण: Bhel में स्कोडा बोरर मशीन का शुभारंभ

Sat Sep 27 , 2025
भोपाल: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने आधुनिकीकरण की दिशा में एक और उपलब्धि दर्ज की है। इलेक्ट्रिकल मशीनरी विभाग में पुनर्निर्मित स्कोडा हॉरिजॉन्टल बोरर मशीन का शुभारंभ यूनिट हेड एवं महाप्रबंधक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने एक सादे समारोह में किया। इस अवसर पर रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स, टीसीबी-मैन्‍युफैक्चरिंग, […]

You May Like