अभिनेता मनोज कुमार का निधन

मुंबई 04 अप्रैल (वार्ता) दिग्गज भारतीय फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया।

वह 87 वर्ष के थे। वह कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे एवं उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थी।

श्री मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

फिल्म निर्देशक मनोज कुमार को देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनके निधन पर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

श्री मनोज कुमार को फिल्म उद्योग में उनके योगदान पर 1992 में पद्म श्री एवं 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Next Post

ईद की अवधि बढ़ाए जाने के बाद पाकिस्तान से अफगान नागरिकों का निर्वासन फिर से शुरू

Fri Apr 4 , 2025
पेशावर, (वार्ता) अफगान नागरिक कार्ड (एसीसी) धारकों के लिए स्वेच्छा से देश छोड़ने की सरकारी समय सीमा समाप्त होने के बाद, पाकिस्तानी अधिकारियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर शहर में अफगान शरणार्थियों के निर्वासन का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से किसी […]

You May Like

Play sound