भोपाल: भोपाल नगर निगम के नए मुख्यालय अटल भवन के लोकार्पण को 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अधूरे कामों के चलते निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी अब भी माता मंदिर स्थित पुराने कार्यालय से ही कामकाज संचालित कर रहे हैं. अटल भवन का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दो सप्ताह पहले किया था उसके बाद भी अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका है. अभी कार्य चल रहा है. वर्तमान में कहीं फर्नीचर तो कहीं सीलींग तो कहीं एसी का कार्य किया जा रहा है.
निगम के सभी अधिकारी नवीन मुख्यालय भवन में बैठ रहे हैं. लेकिन जनप्रतिनिधि अभी भी अपने केबिन का इंतजार कर रहे हैं. जिसमें नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवर्शी के कार्यालय को अभी तक शिफ्ट नहीं किया जा सका है. वह अभी भी अपने पुराने कार्यालय माता मंदिर में ही बैठ रहे हैं. उनके चेंबर में भी सीलींग और एसी सहित अन्य कार्य चल रहे हैं. वहीं कुछ एमआईसी के लिए भी चेंबर बनाये जा रहे हैं. बतादें कि नगर निगम मुख्यालय भवन में शिफ्टिंग का कार्य फरवरी माह से शुरू हो गया था. तीन माह बीत जाने के बाद भी इस भवन में अभी भी कार्य जारी है.
प्रथम तल पर हो रहा है कार्य
भवन के प्रथम तल पर महापौर के साथ ही निगम अध्यक्ष का चेंबर बनाया गया है. एमआईसी के लिए यहां पर पहले से व्यवस्था नहीं होने से एक ही हॉल में लोहे के फ्रेम तैयार कर पाटीशन किया जा रहा है जिससे एमआईसी को बैठने के लिए केबिन बनाया जा सके.
इनका कहना है
गर्मी की वजह लेबर की समस्या है. चार से पांच दिन में कार्य पूरा हो जाएगा.
प्रमाद मालवीय, प्रभारी, नवीन मुख्यालय निर्माण
