खेरमाई रोड स्थित अमृता हॉस्पिटल में बिजली चोरी का भंडाफोड़

सतना: शहर के खेरमाई रोड स्थित अमृता हॉस्पिटल में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर की जा रही बिजली चोरी का खुलासा किया है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा मुख्य मीटर को बाईपास कर सीधे बिजली का उपयोग किया जा रहा था. मामले की भनक लगते ही विद्युत मंडल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की

मिली जानकारी के अनुसार, बिजली कंपनी को पिछले कुछ समय से खेरमाई रोड क्षेत्र में भारी मात्रा में लाइन लॉस और अमृता हॉस्पिटल के बिजली बिल में विसंगति की शिकायतें मिल रही थीं .

जेई राहुल मिश्रा की टीम ने जब अस्पताल परिसर का औचक निरीक्षण किया, तो वे भी दंग रह गए. अस्पताल के भीतर लगे मुख्य बिजली मीटर के साथ छेड़छाड़ की गई थी और उसे बाईपास कर सीधे केबल के जरिए भारी भरकम लोड चलाया जा रहा था. इस तरकीब से अस्पताल में एसी, वेंटिलेटर, लाइट और अन्य मेडिकल उपकरण तो धड़ल्ले से चल रहे थे, लेकिन मीटर में उसकी रीडिंग दर्ज नहीं हो रही थी.

विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही बाईपास किए गए अवैध कनेक्शन को जब्त कर लिया और बिजली चोरी का पंचनामा तैयार किया.

इनका कहना

अमृता हॉस्पिटल में मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था.टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है.अस्पताल प्रबंधन पर बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज कर भारी जुर्माना वसूलने की रूपरेखा तैयार की जा रही है

राहुल मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता

Next Post

दिवाली पर भारत में एंट्री करेगी 1000Km+ रेंज वाली Jetour T2, पेट्रोल और बिजली दोनो पर चलेगी कार

Wed Jul 15 , 2026
ऑटो बाजार में इस दिवाली एक नई प्लग-इन हाइब्रिड SUV दस्तक देने की तैयारी में है। JSW Motors और चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी Chery की साझेदारी में Jetour T2 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। भारत के ऑटो बाजार में इस दिवाली एक नई प्लग-इन हाइब्रिड SUV दस्तक देने की […]

You May Like