
भोपाल। राजधानी भोपाल में नया थाना स्थापित करने के लिए अधिसूचना जारी की गई. जिसके तहत कोलार थाने की कजलीखेड़ा चौकी को थाना बनाये जाने का आदेश किया गया है. कजलीखेड़ा थाने का क्षेत्र डीमार्ट से गोल जोड़ तक रहेगा. विगत दिनों पहले नये पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कोलार थाने का निरीक्षण किया था. उसके बाद से नवीन थाने बनने की कार्रवाई तेज हो गई थी. इस थाने के स्थापित होने के बाद क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगने की संभावना प्रबल हो जाएगी.
कोलार के 15 कर्मचारी शामिल
कजलीखेड़ा थाने के अस्तित्व में आने के बाद कोलार थाने का विभाजन किया गया जिसमें से जो पूर्व से चौकी में पदस्थ 15 पुलिस कर्मियों को ही थाने के लिए वहीं पदस्थ कर दिया गया. और कुछ दिन बाद पुलिस लाइन पदस्थ कर्मचारियों की थाने में पदस्थापना की जाएगी.
कमिश्नरी में हुए 31 थाने
वैसे जिले में 40 थाने पहले से हैं जिसमें से 30 थानों में कमिश्नर प्रणाली लागू है, 7 थाने ग्रामीण और क्राइम ब्रांच, साइबर, महिला अन्य थाने है. कजलीखेड़ा थाने के अस्तित्व में आने के बाद पुलिस कमिश्नरी में अब 31 थाने हो गए हैं.
अपराधों पर लगेगा अंकुश
कोलार थाना क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ अधिक बढ़ रहा था. वहीं कोलार थाना जो कि कमिश्नरी का सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला थाना है. इन सभी कारणों के चलते यहां पर नवीन थाना बनाया गया है.
कोलार थाने के क्षेत्र जो कजलीखेड़ा में शामिल हुए हैं, उनमें
गेहूंखेडा, प्रियंका नगर, फेथकला, सेमरी कला, अमरावतकलां, इमलिया जरगर, पचामा, वंदौरी, सेवनिया, खाण्डाबड, खडबमुलिया, कोटरा, छोटाखेडा, कालापानी, शोभापुर, सुहागपुर, गोल, रानी पिपलिया, बैरागढ़ चीचली, देहरी कला, इनायतपुर, बोरदा, महाबडिया, कजलीखेडा, आईबीडी हालमार्क सिटी, रायपिंक सिटी, गौरव नगर, सांई श्रद्धा होम्स, पीलीतलाई, बोदाखों, धौलीउमर, दौलतपुर, मायसिटी, गौंडीपुरा, थुआ खेडा, पिपलिया केशों, काकरिया, मीनाखेडी, भोजनगर, कोडी ग्रामों को कोलार थाने से कजलीखेड़ा थाने के लिए विभाजित किया गया है.
