बंदर को दी सम्मानजनक अंतिम विदाई, शवयात्रा निकालकर मुक्तिधाम पर किया अंतिम संस्कार 

खिलचीपुर। खिलचीपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम भादाहेड़ी में एक बंदर की मौत के बाद ग्रामीणों ने मृत बंदर को सम्मानजनक अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया. बकायदा अर्थी के साथ शवयात्रा निकालकर स्थानीय मुक्तिधाम पर विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

यह घटना सोमवार की है, जब गांव के श्री हनुमान मंदिर के पीछे बंदर मृत अवस्था में मिला. जानकारी के अनुसार रविवार को बंदर एकाएक करंट की चपेट में आ गया था. जिसकी देखभाल करने के बाद वह ठीक होकर चला गया किंतु सोमवार की सुबह बंदर मंदिर के पीछे मृत अवस्था में मिला.

काफी समय से गांव में रह रहा था बंदर

बंदर की मौत से ग्रामीण काफी दु:खी हुए और उन्होंने सम्मानजनक रुप से अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया. अर्थी तैयार कर शवयात्रा निकाली जो मुक्तिधाम पहुंची जहां बंदर का अंतिम संस्कार किया गया. फूल चढ़ाकर बंदर को अंतिम विदाई दी गई. बंदर काफी समय से गांव में रह रहा था. जिससे एक लगाव सो हो गया था. यही कारण है कि बंदर की मौत से शोक व्याप्त हो गया.

Next Post

नवग्रह पीठ प्राण प्रतिष्ठा आज से, 9 दिन तक होंगी लाखों आहुतियां

Mon Feb 9 , 2026
ग्वालियर। शनि धाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर दाती महाराज और आचार्य बद्रीश महाराज डबरा पहुंचे। उन्होंने यहां नवनिर्मित नवग्रह पीठ का भ्रमण किया और कल से शुरू होने वाले 9 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी दी। दाती महाराज ने बताया कि डबरा की यह पीठ अपने आप में अनोखी है, क्योंकि […]

You May Like