स्क्रैप गोदाम और रेलवे पटरी के पास लगी आग

इंदौर. जवाहर टेकरी इलाके में आज सुबह स्क्रैप गोदाम में आग लगने से भारी नुकसान हुआ. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. आग फैलने से आसपास के इलाके में भी खतरा पैदा हो गया, इसी दौरान शास्त्री ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के पास कचरे में भी आग लग गई थी. फायर ब्रिगेड ने ब्रिज के ऊपर से राहत कार्य कर आग को फैलने से रोका. अधिकारियों के अनुसार, अगर टीम समय पर नहीं पहुंचती तो आग रेलवे पटरी तक फैल सकती थी. फिलहाल दोनों ही जगह किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है.

Next Post

नाइजीरिया को भविष्य में ब्रिक्स सदस्य बनने की उम्मीद

Sun Dec 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 दिसंबर (वार्ता) नाइजीरिया के विदेश मंत्री यूसुफ टुगर ने शनिवार को उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षाें में वह भी विश्व की उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के समूह ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बन जाएगा। श्री टुगर ने कतर में […]

You May Like