नयी दिल्ली, 07 दिसंबर (वार्ता) नाइजीरिया के विदेश मंत्री यूसुफ टुगर ने शनिवार को उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षाें में वह भी विश्व की उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के समूह ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बन जाएगा।
श्री टुगर ने कतर में दोहा फोरम में कहा कि 2050 तक नाइजीरिया की आबादी चार करोड़ हो जाएगी। नाइजीरिया को ब्रिक्स से बहुत कुछ सीखना है। इसलिए देश आपसी हितों के आधार पर इस संगठन के साथ संबंध बनाना चाहता है।
उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स विश्व की उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का एक ऐसा अंतर-सरकारी संगठन है जिसे 2006 में स्थापित किया गया था। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के अलावा, अब इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया जैसे देश भी शामिल हैं।
बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, थाईलैंड, क्यूबा, युगांडा, मलेशिया, नाइजीरिया, उज्बेकिस्तान इसी साल 1 जनवरी को ब्रिक्स के पार्टनर देश बने, जबकि वियतनाम को जून में इस समूह में जोड़ा गया।
