सीहोर, 05 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले क़े आष्टा में आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में साथ चलने वाला एक सुरक्षा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान वाहन में करीब 5 लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार श्री चौहान भोपाल से संदलपुर जा रहे थे। जहां वे पटाखा विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलने वाले थे। तभी भोपाल-इंदौर मार्ग पर स्थित बेदाखेड़ी गांव में उनके काफिले क़े साथ चल रही सुरक्षा वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गईं जिसमे सीहोर पुलिस लाइन के एएसआइ शिवप्रसाद सिमोलिया, सीहोर से एसएएफ (स्पेशल आम्र्स फोर्स) के कांस्टेबल अकाश कुमार और नीरज शुक्ला घायल हुए। जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। यहां से जिला अस्पताल भेज दिया है।
Next Post
शिवराज ने की डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील
Sat Apr 5 , 2025
नयी दिल्ली 05 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के साथ बातचीत की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अनशन समाप्त करने की अपील की है। श्री चौहान ने शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा […]

You May Like
-
5 months ago
गर्मी की हो रही थी आमद, मावठे ने घोली ठंडक
-
7 months ago
सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस ने निकाला पैदल मार्च
-
1 year ago
कुएं में मिली बालक की लाश
