‌ साले को मारने दौड़ा जीजा, पत्नी को लगी चाकू

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत शिवाजी नगर मांडवा में अपनी प पति-पत्नी के बीच सुलह कराने चल रही बैठक के बीच विवाद बढ़ गया जीजा साले को मारने को दौड़ा, इस दौरान बीच बचाव में पत्नी को चाकू लग गया और वह घायल हो गई।पुलिस ने बताया कि एलिस राजपूत 24 वर्ष निवासी शिवाजी नगर मांडवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ दिन से पति के साथ मन मुटाव होने के कारण हम दोनों के बीच बातचीत नहीं हो रही है.

पति सागर उसके मायके वालों को बातचीत करने के लिये बुलाया था, उसकी मम्मी दीपा जॉन, भाभी सरस्वती जॉन, भाई मोनिश जॉन उसके घर बातचीत करने के लिये आये थे, बातचीत के दौरान उसके ससुर रवि राजपूत उसके भाई मोनिश से बहस करने लगे, उसने अपने ससुर से कहा कि हम लोगों की बातचीत हो रही है आप चले जाईये, इसी बात पर पति सागर राजपूत उसके भाई मोनिश को मारने के लिये चाकू लेकर मारने दौड़ा, वह अपने भाई को बचाने लगी तो चाकू उसकी दाहिनी जांघ में लगा जिससे चोट आयी।

Next Post

श्रद्धा कपूर ने बढ़ाया भारत का मान, अब हॉलीवुड में देंगी आवाज

Sat Nov 8 , 2025
श्रद्धा कपूर अब हॉलीवुड में कदम रख रही हैं। वह डिज़्नी की फिल्म ‘Zootopia 2’ के हिंदी वर्जन में जूडी हॉप्स को अपनी आवाज देंगी। यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अब हॉलीवुड के ग्लोबल मंच पर अपनी पहचान बनाने जा रही हैं। एक्ट्रेस […]

You May Like