श्रद्धा कपूर ने बढ़ाया भारत का मान, अब हॉलीवुड में देंगी आवाज

श्रद्धा कपूर अब हॉलीवुड में कदम रख रही हैं। वह डिज़्नी की फिल्म ‘Zootopia 2’ के हिंदी वर्जन में जूडी हॉप्स को अपनी आवाज देंगी। यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को रिलीज होगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अब हॉलीवुड के ग्लोबल मंच पर अपनी पहचान बनाने जा रही हैं। एक्ट्रेस अब डिज़्नी की ऑस्कर विजेता एनीमेशन फिल्म ‘Zootopia’ के सीक्वल ‘Zootopia 2’ में हिंदी वर्जन में लीड किरदार जूडी हॉप्स को अपनी आवाज देंगी। यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को भारत में रिलीज होने जा रही है। श्रद्धा का यह कदम न केवल उनके करियर के लिए माइलस्टोन है, बल्कि भारतीय दर्शकों के लिए भी गर्व की बात है।

Zootopia 2 में जूडी हॉप्स और निक वाइल्ड की कहानी आगे बढ़ेगी, जहां दोनों नए एडवेंचर्स और चुनौतियों का सामना करेंगे। श्रद्धा कपूर ने इस किरदार के लिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जूडी जैसी एनर्जेटिक, बहादुर और प्यारी शख्सियत को अपनी आवाज़ देना मेरे लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है। यह किरदार मुझे इंस्पायर करता है कि मुश्किल हालात में भी कभी हार मत मानो। श्रद्धा की यह पहली हॉलीवुड परियोजना है और उनके फैंस इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

Next Post

एस.एस. राजामौली ने अपने आने वाले मेगा प्रोजेक्ट से पृथ्वीराज सुकुमारन का पहला लुक पोस्टर जारी किया

Sat Nov 8 , 2025
मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एस.एस. राजामौली ने अपने आने वाले मेगा प्रोजेक्ट से पृथ्वीराज सुकुमारन का पहला लुक पोस्टर जारी कर दिया है। एस.एस. राजामौली और महेश बाबू की फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का कुम्भा के रूप में फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है। यह भारत […]

You May Like