सड़क किनारे खून में लथपथ मिले युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत


इंदौर:हीरानगर इलाके में सोमवार देर रात खून से सनसनी फैल गई. केटीएम शोरूम के पास एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से गोद डाला और फरार हो गए. घायल युवक सड़क किनारे तड़पता मिला. पुलिस ने उसे तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान कालू उर्फ शुभम के रूप में हुई है.

घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है. राहगीरों ने जब युवक को खून से लथपथ पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी. हीरानगर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के शरीर पर चाकू के कई गहरे वार मिले हैं. थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके.

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दिया है. मृतक के बारे में पुलिस को शुरुआती जानकारी ही मिली है, उसका नाम कालू उर्फ शुभम बताया जा रहा है, पुलिस उसके परिजनों और परिचितों से संपर्क कर उसके रिश्तों और हालिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल से जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा. रात के सन्नाटे में हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई है. आरोपियों की खोज में पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है.

Next Post

बुंदेलखंड की महिलाएं टेराकोटा कला से गढ़ रहीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Tue Nov 4 , 2025
छतरपुर। मिट्टी की खुशबू से आत्मनिर्भरता की कहानी लिख रहीं बुंदेलखंड की महिलाएं आज देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी पहचान बना रही हैं। गांव की महिलाएं टेराकोटा कला के जरिये आकर्षक खिलौने, बर्तन और सजावटी सामान तैयार कर रही हैं। यह सदियों पुरानी बुंदेलखंड की पारंपरिक कला अब […]

You May Like