जूनियर हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर सीएम डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एफ.आई.एच. हॉकी पुरुष जूनियर्स विश्व कप-2025 में भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रचने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह अभूतपूर्व उपलब्धि युवाओं को समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देगी। टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल और जुझारूपन का परिचय देते हुए विश्व मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है।

Next Post

नासिक से पैदल खाटू श्याम जा रही श्रद्धालु का विहिप एवं नगरवासियों ने किया स्वागत

Fri Dec 12 , 2025
पानसेमल। नगर में नासिक से बाबा खाटू श्याम दर्शन हेतु पैदल निकली महिला यात्री का जगह जगह पर स्वागत हुआ। नर्मदा परिक्रमा 6 बार कर चुकी महिला यात्री चित्रा दिनकर गोस्वामी ने अपने अनुभव साझा किए। हिंदू राष्ट्र संकल्पना के साथ सनातन धर्म जागरण एवं सर्वे भवन्तुु सुखिन: के उद्देश्य […]

You May Like