नासिक से पैदल खाटू श्याम जा रही श्रद्धालु का विहिप एवं नगरवासियों ने किया स्वागत

पानसेमल। नगर में नासिक से बाबा खाटू श्याम दर्शन हेतु पैदल निकली महिला यात्री का जगह जगह पर स्वागत हुआ। नर्मदा परिक्रमा 6 बार कर चुकी महिला यात्री चित्रा दिनकर गोस्वामी ने अपने अनुभव साझा किए। हिंदू राष्ट्र संकल्पना के साथ सनातन धर्म जागरण एवं सर्वे भवन्तुु सुखिन: के उद्देश्य से अपनी यात्रा नासिक से शुरू की ओर लगभग 11 दिनों की पदयात्रा के बाद वे पानसेमल पहुंची। प्रतिदिन 20 से 25 किलोमीटर के आसपास वे यात्रा करते हैं। उनके पति दिनकर गोस्वामी जो महाविद्यालय में लाइब्रेरी अटेंडर के पद से रिटायर हो चुके हैं वे नशा मुक्ति जागरूकता संदेश के साथ एक वाहन लेकर यात्रा में उनके साथ चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपने वाहन में भोजन नाश्ते की व्यवस्थाओं लेकर चल रहे हैं लेकिन अभी तक उन्होंने भोजन नहीं बनाया रास्ते में क्षेत्रवासियों द्वारा उनका स्वागत सत्कार एवं भोजन की व्यवस्था कर दी जाती है,नगर में मिलने वाले व्यक्तियों को नर्मदा परिक्रमा,नर्मदा पुराण के महत्व की जानकारी देते हैं।खाटू श्याम पैदल पहली बार वे यात्रा कर रहे हैं,अपने साथ में वे जलधारी में गोदावरी,यमुना,नर्मदा,रामेश्वर,गंगा सागर का जल भी लेकर चल रहे हैं ,जिससे की वे बाबा श्याम का पूजन एवं जल अभिषेक करेंगे।।पानसेमल आगमन पर गायत्री मंदिर के निकट विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला मंत्री गिरीश पाटिल ने भगवा दुपट्टा एवं श्रीफल देकर उनका अभिनंदन किया।इस दौरान बाबू गजानंद अग्रवाल,संजय अग्रवाल,सुश्री सलोनी राणा,अजय अग्रवाल,सरू ताई,तारा वाडिले,चंद्रकांत महाजन,दिनेश वाडीले मौजूद रहे।विधायक कार्यालय के निकट नेमीचंद निकुम,अजय लोहारे,विजय ठाकुर,बापू कुंवर ने उनका सत्कार कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Next Post

अज्ञात वाहन ने चार भैंसों को कुचला, सभी की मौत

Fri Dec 12 , 2025
छतरपुर। जिले के बमीठा-झांसी नेशनल हाईवे 75 पर शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे एक अज्ञात वाहन ने चार भैंसों को टक्कर मार दी, जिससे सभी भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सौरा गांव के पास हुआ। वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया। जानकारी […]

You May Like