भिंड:मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी तेजी से चल रही है। भिंड से सांसद संध्या राय का नाम भी मंत्रिमंडल की रेस में आगे है। इस फेरबदल में प्रदेश से 3-4 नये चेहरों को जगह मिल सकती है।
वर्तमान में मध्यप्रदेश से 5 लोकसभा सांसद और एक राज्य सभा सांसद मोदी कैबिनेट में मंत्री है। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराजसिंह चौहान और डॉ. वीरेन्द्र कुमार कैबिनेट मंत्री है। सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उइके राज्यमंत्री है। फेरबदल में भिंड से सांसद संध्या राय को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। संध्या राय जाटव समाज से आती हैं। अगले साल फरवरी-मार्च में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं भिंड संसदीय क्षेत्र यूपी-एमपी के बॉर्डर पर है। ऐसे में संध्या राय को यूपी के जाटव वोटर्स को बीजेपी की तरफ मोड़ने के लिए चुनावी कैम्पेन में जिम्मेदारी दी जा सकती है।
Next Post
महिलाओं ने पानी की परेशानी बताई तो भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने थमाई पानी की बोतल
Mon Jun 29 , 2026
शिवपुरी: भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिवपुरी की पिछोर विधानसभा सीट से विधायक प्रीतम लोधी एक महिला जो पानी की समस्या लेकर आई महिला को पानी की बोतल देकर चले गए। वह महिलाओं को हंसते हुए बुंदेली […]

You May Like
-
6 months ago
इंदौर में बढ़े खाने-नाश्ते और नमकीन के दाम
-
5 months ago
गंदगी फैलाने पर स्वीट्स शॉप पर 15 हजार का स्पॉट फाइन
-
10 months ago
महाकाल मंदिर सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
-
8 months ago
हेमंत कटारे का उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा
-
1 year ago
राइस मिलों की फिर होगी जांच