महिलाओं ने पानी की परेशानी बताई तो भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने थमाई पानी की बोतल

शिवपुरी: भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिवपुरी की पिछोर विधानसभा सीट से विधायक प्रीतम लोधी एक महिला जो पानी की समस्या लेकर आई महिला को पानी की बोतल देकर चले गए। वह महिलाओं को हंसते हुए बुंदेली में कहते है कि मोए वोट नहीं दोगी तो कौन को दोगी।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी के पिछोर क्षेत्र में गांव में जब विधायक दौरे पर थे। तभी कुछ महिलाओं व पुरुषों ने विधायक को रोक लिया। ग्रामीणों ने उनसे कहा कि वह कई दिनों से बिजली और पानी के लिए परेशान है। इस पर विधायक ने कहा कि तुम तो लाडली बहना हो वह यह सभी काम करा देंगे। जिस पर महिलाएं बोली कि काम करा दोगे तो हम तुमकों वोट देंगे। इस पर विधायक ने बुंदेली में कहा कि मोए वोट नहीं दोगे तो किसको वोट दोगे।

इसके बाद जब किसी महिला ने पानी की गंभीर समस्या बताई तो विधायक लोधी ने अपनी कार में से एक पानी की बोतल निकालकर महिलाओं को दी, जिस पर मौके पर मौजूद लोग पानी की बोतल देखकर बोले कि इससे क्या होगा और सभी लोग हंसने लगे, फिर एक ग्रामीण ने विधायक से यह भी बोला कि उनके गांव में दो महीनों से डीपी खराब पडा है तो विधायक बोले कि सभी काम करा देंगे। इसके बाद विधायक वहां से अपनी कार से आगे के लिए रवाना हो गए।

Next Post

सिंध नदी में मिला शव आलमपुर के युवक का, तीन दिन से था लापता

Mon Jun 29 , 2026
भिंड: दतिया जिले के सेवढ़ा के सनकुआं धाम में नदी में मिले शव की पहचान आज हो गई है। मृतक की पहचान आलमपुर थाना क्षेत्र के रुरई गांव के रहने वाले 40 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह चौहान उर्फ किरण के रूप में हुई है, जो बीते तीन दिन से लापता थे।शनिवार […]

You May Like