जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत बजरंगगढ में शराब के नशे में चूर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि गुरुवार को बालगोविंद 18 वर्ष निवासी गाम बजरंगगढ पाटन ने सूचना दी कि उसके पिता बलवान सिंह लोधी 38 वर्ष सुबह शराब पिये थे.
जो उपर छत पर गये थोडी देर बाद उपर से खडबडाहट की आवाज आयी तो वह एवं मॉ छत पर दौड़कर गये, देखा छत में लगी म्याल में साडी से पिता फांसी पर लटके थे जिन्हें फांसी से उतारकर पाटन अस्पताल लेकर पहुंचे जहॉ डाक्टर ने चैक कर उसके पिता बलवान सिंह को मृत घोषित कर दिया।
