​जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सरकार की प्राथमिकता: मंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

मंत्री गौर ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। जिन शिकायतों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो पाया, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा की तथा भरोसा दिलाया कि सभी मुद्दों का जल्द निराकरण कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

Next Post

भोपाल में जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर: दलितों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लामबंद होगी कांग्रेस

Thu Apr 30 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति (एससी) विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसके साथ जिला अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी रखा गया। बैठक में दलित समुदाय के बीच संगठन की पहुंच मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने […]

You May Like

मनोरंजन