ग्वालियर: ग्वालियर में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी की प्रोटेस्ट सभा में दिल्ली से आए आशुतोष ने पार्टी के भावी कार्यक्रम समझाए। ग्वालियर टीम के अनिकेत एवं यशवर्धन ने पार्टी की विचारधारा रखी।
एडवोकेट विश्वजीत रतौनिया ने कहा कि ग्वालियर की भूमि देश की हर क्रांति में सहयोगी रही है और कॉकरोच जनता पार्टी जो देश को बचाने और जनता के मुद्दों को लेकर काम कर रही है उन मुद्दों के साथ है। उन्होंने 20 जुलाई के विधानसभा के घेराव के लिए भी कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को आमंत्रित किया।
