रोटरी का प्रत्येक प्रयास समाज में सकारात्मक एवं दीर्घकालिक परिवर्तन लाने वाला हो

सागर। रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3040 के तत्वावधान में रोटरी क्लब ऑफ सागर सेंट्रल द्वारा दो दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण संगोष्ठी का आयोजन सागर मे किया गया सेमिनार आगामी रोटरी वर्ष 2026–27 के अध्यक्ष, सचिव एवं मंडल पदाधिकारियों के प्रशिक्षण एवं नेतृत्व विकास के उद्देश्य से आयोजित किया गया। डिस्ट्रिक्ट सार्जेंट-एट-आर्म विनीत सहाय द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ की घोषणा की गई, जबकि चतुर्विद मंत्र का वाचन रोटे हिना गुप्ता ने किया। क्लब अध्यक्ष अभिनय जैन ने स्वागत भाषण दिया एवं कार्यक्रम चेयरमैन विजय भूषण वर्मा ने सेमिनार के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर रोटरी गवर्नर 2026–27 संस्कार कोठारी एवं मंडल की प्रथम महिला दीप्ति कोठारी मुख्य अतिथि ने रोटरी के 7 एरिया ऑफ फोकस को सेवा कार्यों की आधारशिला बताते हुए सभी क्लबों को इन क्षेत्रों में प्रभावी, एवं स्थायी प्रकल्पों के माध्यम से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रोटरी का प्रत्येक प्रयास समाज में सकारात्मक एवं दीर्घकालिक परिवर्तन लाने वाला होना चाहिए।

यह सेमिनार मंडल के 6 विभिन्न भागों में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2027–28 मुकेश साहू, डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर पीडीजी धीरन दत्ता, पीडीजी संजीव गुप्ता, पीडीजी जिनेन्द्र जैन सहित सहायक मंडलाध्यक्ष हर्ष मित्तल, यशोवर्धन कोठारी, कुणाल सिंघल, डॉ. आराधना सहाय, एकता सिंघल एवं अनिल गुप्ता ने रोटरी सेवा के विभिन्न आयामों पर विचार साझा किए।पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के संचालन में सहायक मंडलाध्यक्ष दिनेश राठौर का विशेष योगदान रहा।सेमिनार में रतलाम, इंदौर, भोपाल, सोनकच्छ, सागर, विदिशा, छिंदवाड़ा एवं खुरई सहित 13 क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्हें आगामी कार्यकाल 2026–27 के लिए व्यवहारिक एवं प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।कार्यक्रम के आयोजन में रोटरी क्लब सागर सेंट्रल के असिस्टेंट गवर्नर रोः प्रिंस जैन(2025-2026) रोःअनुराग चौधरी, रोः सौरव जैन रोः डॉ. आजाद जैन, रोः संजय अग्रवाल, रोः राजीव खंडेलवाल एवं अमित गुप्ता रोः वीरेन्द्र जैन रोः जयवत ठाकुर रोः राजेश सोनी रोः ममता भूषर्ण वर्मा रोः आचंल जैन रोः हिना गुप्ता रोः प्रिति चौधरी रोः अन्नु वर्मा रोः अंजु अग्रवाल एव रोट्ररी क्लब मेन का विशेष सहयोग रहा। अंत में क्लब सचिव अर्पित वर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Next Post

धामी ने पुरी से चारधाम यात्रा को एलपीजी आपूर्ति शत-प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध

Mon Apr 27 , 2026
नयी दिल्ली 27 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित कर्तव्य भवन में भेंट कर राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों एवं आपदाजन्य संवेदनशीलता के दृष्टिगत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। श्री धामी […]

You May Like