शिवराज ने की डल्लेवाल से अनशन‌ खत्म करने‌ की अपील

नयी दिल्ली 05 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के साथ बातचीत की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अनशन समाप्त करने की अपील की है।
श्री चौहान ने शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पहले से तय तिथि के अनुसार चार मई को बातचीत होगी।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच उनकी मांगों को लेकर चल रहा बातचीत का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने कहा, “किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अब अस्पताल से वापस आ चुके हैं और हम उनके अतिशीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करते हैं। साथ ही हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वह अपना अनशन समाप्त करें।”

Next Post

नौ वर्षाें में सपनो को पोषित किया है स्टैंड अप इंडिया

Sat Apr 5 , 2025
नयी दिल्ली 05 अप्रैल (वार्ता) अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य 5 अप्रैल 2016 को शुरू की गयी स्टैंड अप इंडिया योजना ने नौ वर्षाें में न केवल व्यवसायों को वित्त पोषित किया है बल्कि इसने सपनों को पोषित किया है, आजीविका का सृजन […]

You May Like