ननि निर्माण कार्य शुरू न करने वाले ठेकेदारो को देगा नोटिस,टेंडर होगा निरस्त

रीवा: नगर निगम आयुक्त डा सौरभ सोनवणे ने निर्माण, राजस्व, स्वच्छता की बैठक में समीक्षा की. निर्माण कार्य शुरू न करने वाले संविदाकारो को नोटिस जारी कर टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिये. वही निविदा होने के बाद कार्यादेश जारी करने को कहा. अवैध कालोनी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये है. शहर में चल रहे प्रगतिरत निर्माण कार्यो की वार्डवार समीक्षा करते हुये कार्यो की प्रगति की जानकारी ली गई तथा जिन निर्माण कार्यो का कार्यादेश जारी हो चुका है एवं संविदाकार द्वारा कार्य प्रारंभ नही किया गया है उन्हें नोटिस जारी कर टेण्डर को निरस्त करने की कार्यवाही के निर्देश दिए गये.

कायाकल्प योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्यो की जानकारी ली गई साथ ही जिन निर्माण कार्यो की निविदा जारी की जा चुकी है, उनका कार्यादेश जारी किये जाने के निर्देश दिए तथा 15 जून तक कायाकल्प योजना के तहत कराये जा रहे सभी निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए. अवैध कालोनी की समीक्षा करते हुये अवैध कालोनाइजर जो विकास शुल्क जमा नही कर रहे है उन्हें नोटिस जारी करते हुये राशि जमा कराये जाने के निर्देश दिए अन्यथा की स्थिति में अवैध कालोनी की रिक्त भूमि का स्वामित्व नगर निगम को दिलाये जाने की बात कही.

Next Post

चित्रकूट विकास प्राधिकरण की आज हो रही समीक्षा बैठक

Thu Apr 10 , 2025
सतना:चित्रकूट ग्रामोदय विश्विद्यालय सभागार में आज चित्रकूट विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है. व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी, जिसमें विकास कार्यो की होगी समीक्षा।एसीएस नगरीय प्रशासन स्वयं करेंगे करेंगे चित्रकूट समग्र विकास की समीक्षा Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन