यू-टर्न पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से व्यापारी की मौत

इंदौर. खुड़ैल क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कंस्ट्रक्शन व्यवसाय से जुड़े 36 वर्षीय जितेंद्र राजदेव वर्मा की मौत हो गई. वे अपने दोस्त रोहित वर्मा के साथ हनुमान मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे, तभी सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और रात में एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान जितेंद्र ने दम तोड़ दिया, जबकि रोहित का इलाज किया जा रहा है.

दुर्घटना जामनिया रिसोर्ट, देवगुराडिया के पास हुई. जितेंद्र निवासी सांईबाबा नगर और रोहित निवासी शांतिनाथपुरी बाइक से इंदौर की ओर आ रहे थे. हादसे के बाद एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद दोनों को एमवाय रेफर किया, डॉक्टरों ने बताया कि जितेंद्र को सिर व सीने में गंभीर चोटें आई थीं, वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि जितेंद्र कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े थे. उनके परिवार में पत्नी और सात वर्षीय बेटा है. माता-पिता बिहार में रहते हैं. करीब एक माह पहले ही उनके छोटे भाई, जो आर्मी में पदस्थ थे, बीमारी के चलते दिल्ली के सैनिक अस्पताल में निधन हो गया था. तीन भाइयों में जितेंद्र सबसे बड़े थे.

Next Post

राजनाथ ने बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Sun Dec 7 , 2025
नई दिल्ली 07 दिसंबर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पांच हजार करोड़ रूपये से अधिक लागत वाली 121 ढांचागत परियोजनाओं का रविवार को लद्दाख में उद्घाटन किया। रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि पहली बार एक साथ […]

You May Like