
सिंगरौली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुरू शीतलाधर द्विवेदी के सबसे छोटे पुत्र पूर्व जिलामंत्री प्रवेन्द्रधर द्विवेदी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के सहमति से प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने सिंगरौली जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यहां बताते चले कि प्रवेन्द्रधर के पिता गुरू शीतलाधर द्विवेदी अविभाजित सीधी-सिंगरौली के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वहीं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पार्टी के कार्य कर चुके हैं। प्रवेन्द्रधर इसके पूर्व जिला मंत्री एवं भाजयुमो के मण्डलध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर पंचायत मंत्री राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, वरिष्ठ नेता गिरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक अमर सिंह, सुभाष रामचरित वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र गोयल, भाजपा नेता विनोद चौबे, मण्डल अध्यक्ष आशीष धर द्विवेदी, महेश प्रसाद वर्मा, प्रवीण तिवारी, मुकेश तिवारी, संदीप शुक्ला, समेत अन्य भाजपा नेताओं ने बधाई देते हुये हर्ष व्यक्त किया है।
पार्टी हमारे के लिए सर्वाेपरि है: प्रवेन्द्र
भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुरू प्रवेन्द्र धर ने कहा कि पार्टी और संगठन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा मुझे जो दायित्व सौपा गया है, उसे बखूबी के साथ निर्वहन करूंगा और शीर्ष नेतृत्व ने मुझपर जो भरोसा किया है, उसपर हर संभव खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार किसानों को लेकर जो योजनाएं संचालित की हैं, उसका बेहतर क्रियान्वयन और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता कार्य रहे हैं।
