कुंडम और पनागर में बढ़ रहे मीजल्‍स रूबेला के प्रकरण

जबलपुर: कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि जबलपुर शहरी क्षेत्र कुंडम और पनागर में मीजल्‍स रूबेला के प्रकरण बढ़ रहे हैं। कलेक्‍टर ने इसकी रोकथाम व बचाव के लिए आवश्‍यक निर्देश दिये।बैठक में गृह आधारित शिशु एवं प्रसूता की मॉनिटरिंग पर विस्‍तार से चर्चा की गई।

साथ ही शिशु और मातृ मृत्‍यु दर की स्‍थिति व इसमें कमी लाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर लगने वाले टीकाकरण की चर्चा की गई। बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी विभिन्‍न गतिविधियों पर चर्चा की गई, जिसमें मधुमेह, बीपी, आयुष्‍मान, स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों में सुरक्षा व सफाई कर्मी आदि से संबंधित विषय शामिल थे। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी सहित सभी संबंधित चिकित्‍सक मौजूद थे।
दिसम्‍बर तक के आय-व्‍यय की ली जानकारी
कलेक्‍टर ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की बैठक के उपरांत रोगी कल्‍याण समिति की बैठक भी आयोजित की। जिसमें जुलाई 2025 से दिसम्‍बर तक के आय-व्‍यय की जानकारी ली गई। साथ ही इस दौरान किये गये कार्यों के साथ लंबित देयकों की जानकारी प्राप्‍त की। साथ ही विभिन्‍न प्रस्‍तावित कार्यों व अनुमोदन के संबंध में चर्चा की गई।

Next Post

जनता से अपील, भिक्षा को व्यापार न बनाएं

Sun Feb 1 , 2026
जबलपुर: जबलपुर में विजन जबलपुर द्वारा आयोजित दीनबंधु अभियान के अंतर्गत शनिवार को श्याम टॉकीज स्थित मालवीय चौक पर भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैनर, पोस्टर और रैली के माध्यम से आम जनता से अपील की गई कि भिक्षा को व्यापार न बनने दें और […]

You May Like