
दमोह.गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी राजधानी रही दमोह जिले के सिंग्रामपुर में स्थानीय विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी व सांसद राहुल सिंह ने पहुंच कर मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसके पश्चात मंचीय के कार्यक्रम का आयोजन हुआ.मंत्री श्री लोधी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे विधानसभा जबेरा के सिंग्रामपुर में रानी ने राज किया और हम सभी की रक्षा-रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी.
रानी ने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए उनके दांत खट्टे करने का काम किया.रानी ने एक समाज के लिए नहीअपितु सर्वसमाज की रक्षा करने का काम किया ऐसी महान वीरांगना के चरणों में बारंबार नमन करता हूं.
इधर,जबेरा जनपद के 113 ग्राम व तेंदूखेड़ा ब्लॉक के 114 आदिवासी ग्रामों को धरती आबा योजना में जोड़ा गया हर एक ग्राम पंचायत में 2 करोड रुपए के कार्य किए जाएंगे जिसमें कुल 400 करोड़ रुपए के कार्य किए जाएंगे.सांसद राहुल सिंह ने कहा कि हमें पश्चिमी सभ्यता छोड़नी चाहिए और दुर्गावती जी के जीवन चरित्र व हमारे पूर्वज जिन्होंने रानी के साथ लड़ाई करते हुए दुश्मनों के दांत खट्टे करने का काम किया उनसे हमें सीख लेनी चाहिए.विकास के साथ शिक्षा की भी आवश्यकता है और जबेरा विधानसभा में सत्येंद्र सिंह के द्वारा निशुल्क कोचिंगों का आयोजन किया जा रहा है.
