महिला ने समधी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की तलाश में पुलिस

भोपाल। मिसरोद इलाके में रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला ने अपनी बहू के पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक महिला एक व्यक्ति के यहां काम करती है. उसके पति को एक मामले में जेल हो चुकी है. पति के जेल जाने के बाद समधी का लगातार घर आता जाता रहा. इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक साथ रहने लगे. महिला ने पुलिस को बताया कि उसका समधी पिछले कई महीनों से शारीरिक शोषण कर रहा है. पैसों की तंगी होने पर समधी ने ही महिला को उसके मालिक को झूठे केस में फसाने की सलाह देते हुए विवाद करने की बात कही. महिला ने ऐसा ही किया. महिला ने जब अपने मालिक से बिना किसी बात के विवाद करना शुरू किया, तो मालिक को संदेह हुआ. महिला से उसके मालिक ने पूरी सच्चाई बताने को कहा, जिस पर महिला का सच बाहर आ गया और उसने पूरी बात बता दी. इसके बाद मालिक ही महिला को लेकर मिसरोद थाने पुहंचा, जहां महिला ने अपने समधी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया. पूरी घटना की भनक मिलने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

Next Post

आनंद नगर में ठगी, मदद के बहाने कार्ड बदला और साफ कर दी मालकर्मी की जमापूंजी

Thu Mar 19 , 2026
भोपाल। आनंद नगर में रहने वाली एक महिला के बैंक खाते जालसाजों ने रूपए उड़ा दिए. पीड़िता की शिकायत पर पिपलानी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय वर्षा सराठे का गैरतगंज रायसेन में एक बैंक में खाता है. करीब एक साल […]

You May Like