आनंद नगर में ठगी, मदद के बहाने कार्ड बदला और साफ कर दी मालकर्मी की जमापूंजी

भोपाल। आनंद नगर में रहने वाली एक महिला के बैंक खाते जालसाजों ने रूपए उड़ा दिए. पीड़िता की शिकायत पर पिपलानी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय वर्षा सराठे का गैरतगंज रायसेन में एक बैंक में खाता है. करीब एक साल पहले वर्षा ने अपने घर के पास के दूसरी बैंक के एटीएम शाखा से रूपए निकालने के लिए पहुंची थी. पीड़िता के मुताबिक उस दौरान एटीएम शाखा के पास दो युवक पहले से ही खड़े थे और सर्वर डाउन होने की बात कही. वर्षा के हाथ में एटीएम कार्ड था और अचानक से वह नीचे गिर गया, जैसे ही वर्षा का कार्ड नीचे गिरा वैसे ही आरोपियों ने भी अपना कार्ड नीचे गिरा दिया और कार्ड की अदला-बदली कर दी. इस बीचे वर्षा के फोन पर बैंक से आए मैसेज में खाते से 29 हजार रूपए की कटौती होने की जानकारी दिखी. पीड़िता ने थाने पहुंचकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक माल में काम करती है और बैंक खाते में अपनी जमापूंजी रखती है. खाते से अंजान लोगों द्वारा रूपए निकाले जाने से वह आहत है और मामले में कार्रवाई की मांग की है.

Next Post

पार्वती कॉलोनी में बांस के झुंड में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

Thu Mar 19 , 2026
सीहोर। गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिले में आगजनी की घटनाएं तेजी से बढऩे लगी हैं. गुरुवार को शहर के इंग्लिशपुरा स्थित पार्वती कॉलोनी के पीछे सी-2 नाले के किनारे बांसों के झुंड में भीषण आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि सुलगते बांस तेज धमाकों के साथ […]

You May Like