रील नहीं, रियल लाइफ जुदाई: 27 लाख और फ्लैट लेकर पत्नी ने पति को प्रेमिका के लिए छोड़ा

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक पारिवारिक विवाद का अनोखा मामला सामने आया है, जिसकी तुलना वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म जुदाई से की जा रही है। हालांकि यह मामला पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत आपसी सहमति से सुलझाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय एक केंद्रीय सरकार के अधिकारी का अपनी 54 वर्षीय सहकर्मी से प्रेम संबंध हो गया। इस संबंध के कारण उनके दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ गया और मामला कुटुंब न्यायालय तक पहुंच गया। दंपत्ति की दो बेटियां भी हैं, जिन पर पारिवारिक विवाद का प्रभाव पड़ रहा था।

न्यायालय में सुनवाई के दौरान पति ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ आगे नहीं रहना चाहता और सहकर्मी के साथ जीवन बिताना चाहता है। इस पर पत्नी ने तलाक के बदले एक डुप्लेक्स फ्लैट और 27 लाख रुपये नकद की मांग रखी। बताया गया है कि कुल मिलाकर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के इस समझौते को स्वीकार कर लिया गया।

इसके बाद दंपत्ति ने आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया पूरी की। मामला सामने आने के बाद शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी इसे फिल्मी कहानी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Next Post

अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम से मारपीट, महिला अधिकारी से अभद्रता

Fri Feb 13 , 2026
शहडोल। शहडोल जिले के सोहागपुर में कोयला माफिया के लोगों द्वारा वन विभाग की टीम पर हमले का मामला सामने आया है, जिस टीम में स्थानीय रेंजर भी शामिल थे। मामले ने राजनीतिक तौर पर भी तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने इस प्रकरण को लेकर सरकार से जवाब मांगा […]

You May Like