लौआर – कोरसर पुल में कब शुरु होगा बसों का संचालन !

सीधी। सीधी – सिंगरौली जिले की सीमा पर बनी करोड़ों के पुल को मार्ग से जोड़ने एक वर्ष में सड़क नही बन सकी सड़क, मिट्टी की सड़क से दो – चार पहिया वाहन निकल रहे है। लौआर – कोरसर पुल में बसों का संचालन कब शुरु होगा इसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

बताते चलें कि सीधी-सिंगरौली की सीमा और सिहावल विधानसभा क्षेत्र के लौआर व कोरसर गोपद नदी में करोड़ों की लागत से बनी पुल के समीप मिट्टी फिलिंग का काम होने के बाद एक साल से दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का सफर शुरू हो गया है। सिंगरौली जिले की ओर पुल के समीप डामरीकरण का कार्य न होने के कारण अब भी यात्री बसों एवं भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। दर्जनों गांवों के लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है कि गोपद नदी पुल पर बसों का संचालन शुरू हो जाए और उन्हें आसानी से आवागवन में सुविधा मिल सके। बताते चलें कि गोपद नदी में करोड़ों की लागत से पुल बनकर दो साल पहले तैयार हो गई थी लेकिन सिंगरौली जिले की सीमा में कोरसर केे मुख्य मार्ग प्रधानमंत्री से इसको जोडऩे में कुछ स्थानीय कास्तकार रोड़ा बने हुए थे। लिहाजा नवनिर्मित पुल को सडक़ से जोडऩे के लिए मिट्टी फिलिंग का काम रुका था। समाचार पत्रों में उक्त समस्या के प्रकाशन के पश्चात सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक के साथ ही सिंगरौली जिला प्रशासन द्वारा तत्परता पूर्वक पहल की गई और रोड़ा बने कास्तकारों से चर्चा कर उन्हें मुआवजा भुगतान भी करा दिया गया है। पुल तक मिट्टी फिलिंग का काम पूरा कराते हुए छोटे वाहनों का आवागवन पिछले वर्ष शुरू कराया गया था। उस दौरान कहा गया था कि नई मिट्टी फिलिंग के बाद बरसात शुरू हो जायेगी। ऐसे में बरसात बाद डामरीकरण के पश्चात ही यात्री बसों एवं भारी वाहनों का संचालन पुल से शुरू हो पाएगा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सिहावल विधायक विश्वामित्र की पहल से ही लौआर-कोरसर गोपद नदी पर पुल का निर्माण कार्य सुनिश्चित हो सका था और उनकी पहल से ही भूमि विवाद का जो रोड़ा बना हुआ था वह भी दूर हो गया। उक्त पुल के व्यवस्थित संचालन के लिए गोपद नदी के पुल से लेकर कोरसर मुख्य मार्ग तक लगभग 1 किलोमीटर सडक़ का डामरीकरण होना काफी आवश्यक है। इसी वजह से क्षेत्रीय लोगों को गोपद नदी के बड़े पुल पर बसों का संचालन शुरू होने का इंतजार बना हुआ है। बसों के चलने से जो यात्रा कई घंटों की है वह काफी आसान हो जाएगी और प्रयागराज के लिए भी यहां से बस का संचालन आसानी से शुरू हो जाएगा।

 

चार जिले के लोगों को मिलेगा लाभ: हेमप्रताप

 

समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हेमप्रताप तिवारी का कहना है कि लौआर-कोरसर गोपद नदी में पुल का संचालन छोटे वाहनों के लिए शुरू है। सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक के प्रयास से बरसात बाद सडक़ का डामरीकरण कार्य पूर्ण होने पर बसें भी नियमित रूप से चलने लगेंगी। श्री तिवारी ने कहा कि गोपद नदी पुल पर बसों का संचालन शुरू हो जाने से चार जिलों की जनता को लाभ मिलेगा। सिंगरौली के चितरंगी के अलावा सीधी, मऊगंज, रीवा के रास्ते सुगम हो जाएंगे। यहां तक कि चितरंगी से अगर किसी को प्रयागराज जाना है तो यात्रा काफी कम हो जाएगी। साथ ही सीधी का रास्ता भी पुल के समीपी क्षेत्रों का महज 1 घंटा का रह जाएगा। इस पुल के बन जाने और व्यवस्थित संचालन शुरू हो जाने से क्षेत्रीय जनता का विकाश तो होगा ही साथ ही दुर्गम यात्रा भी काफी सुगम हो जाएगी। यह काम काफी मुश्किल भरा था लेकिन सिहावल विधायक के प्रयासों से जनता की यात्रा जल्द ही सुगम होने वाली है।

 

इनका कहना है-

 

लौआर-कोरसर गोपद नदी पुल के समीप मिट्टी फिलिंग का काम हो चुका है। जिससे आवागवन शुरू हो गया है। बरसात के बाद सडक़ का डामरीकरण कार्य शुरू हो जाएगा। जिसके बाद यात्री वाहनों की आवाजाही भी निर्बाध रूप से शुरू हो जाएगा। उक्त पुल में आवागवन शुरू कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

विश्वामित्र पाठक, विधायक

विधानसभा क्षेत्र सिहावल

Next Post

जर्मनी ने महिला जूनियर हैंडबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीता

Sun Jul 5 , 2026
ताइयुआन, 05 जुलाई (वार्ता) रविवार को चीन के जिनझोंग में हुई 2026 आईएचएफ महिला जूनियर हैंडबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में जर्मनी ने डेनमार्क को 33-26 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। फ्रांस ने स्पेन को 24-21 से हराकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता, जबकि स्पेन चौथे स्थान पर रहा। जर्मनी, जिसने आखिरी […]

You May Like