कलमाडी को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा 17 जनवरी को

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (वार्ता) एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, सुरेश कलमाडी, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है, जिनका भारतीय एथलेटिक्स में योगदान महत्वपूर्ण और स्थायी रहेगा।

कलमाडी की याद में श्रद्धांजलि देने और शोक व्यक्त करने के लिए एक प्रार्थना सभा 17 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित की जायेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री, 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के सूत्रधार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह 81 वर्ष के थे।

Next Post

राजनांदगांव से रणजी ट्रॉफी टीम में चयन, विकल्प तिवारी ने रचा इतिहास

Sun Jan 11 , 2026
राजनांदगांव, 11 जनवरी (वार्ता) राजनांदगांव क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। जिले के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी विकल्प तिवारी का छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीएस)की सीनियर टीम में चयन रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए किया गया है। यह पहली बार है जब राजनांदगांव से किसी खिलाड़ी को कम […]

You May Like