बिना पीयूसी और खराब कैमरे वाली बसें मिलींय बुरहानपुर में परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान

11 स्कूल बसों से 23 हजार रुपए जुर्माना वसूला

 

नवभारत न्यूज,

बुरहानपुर। परिवहन विभाग और प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गुरुवार कार्रवाई की। अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान और जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लोरे के नेतृत्व में टीम ने देड़तलाई और शाहपुर रोड पर स्कूल बसों, यात्री बसों और निजी वाहनों की जांच की।

11 बसों से जुर्माना वसूला गया:-जांच में सेंट जेवियर्स स्कूल, जैनाबाद की 6 स्कूल बसें, एक यात्री बस और 4 निजी वाहनों में गंभीर खामियां मिलीं। इनमें पीयूसी का नहीं होना, नंबर प्लेट की कमी, ड्राइवर. कंडक्टर का वर्दी में नहीं होना और स्कूल बसों में खराब कैमरे जैसी कमियां शामिल थीं। कुछ वाहनों में फिटनेस सर्टिफिकेट और बीमा भी नहीं था। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 11 वाहनों से 23,000/- रुपए का जुर्माना वसूला गया।

आगे भी चेकिंग जारी रहेगी:-टीम ने स्कूल प्रबंधन और बस चालकों को छात्र.छात्राओं की सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। जांच अभियान में सहायक सी.एस.बाथम, संतोष कनेश,नगर सैनिक चेतन जाधव, पवन दांगौरे और रूपेश ठाकुर भी शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

रतलाम मंडल में गुड्स ट्रेन की औसत गति हुई 33.19 किमी प्रति घंटा 

Thu Feb 6 , 2025
मंडल के लिए एक बड़ी एवं ऐतिहासिक उपलब्धि   नवभारत न्यूज रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नागदा-गोधरा, नागदा-भोपाल, रतलाम-चित्तौडग़ढ़, इंदौर-भोपाल सहित मंडल के अन्य खंडों में प्रतिदिन औसतन 200 से अधिक यात्री गाडिय़ों का परिचालन किया जाता है। इतनी बड़ी संख्या में यात्री गाडिय़ों के परिचालन के मध्य गुड्स […]

You May Like