खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, एक की मौत

उज्जैन। राजस्थान से बिहार जा रही पिकअप बुधवार तडक़े आगर रोड पर खड़े ट्रक से टकरा गई। पिकअप में सवार एक युवक की मौत हुई है दूसरा घायल हुआ है। पुलिस ने मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दी है।पानबिहार पुलिस चौकी क्षेत्र के तुलाहेड़ा मार्ग से सुबह राजस्थान के निहालपुर में रहने वाले अशोक पिता राम किशोर और अनित नामक युवक को घायल हालत में चरक अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद अनित को मृत घोषित कर दिया। घायल को उपचार के लिए भर्ती किया गया है घायल अशोक ने बताया कि वह राजस्थान से पिकअप में धनिया भरकर बिहार जा रहे थे। अनित पिकअप चल रहा था तडक़े आगर रोड पर पिकअप खड़े ट्रक से टकरा गई। घायल से मिली जानकारी के बाद अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा उनके परिजनों से संपर्क कर सूचना दी गई है।

जिनके आने पर मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटनाक्रम के बाद पानबिहार चौकी पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुलाहेड़ा पहुंची थी लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। मौके पर जांच के दौरान सामने आया कि पिकअप पीछे से खड़े ट्रक में टकराई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है घायल के बयान दर्ज करने के लिए एक टीम उज्जैन भेजी जाएगी। वही अस्पताल पुलिस चौकी से मर्ग डायरी मिलने पर आगे की विवेचना शुरू की जाएगी।

Next Post

शानों शौकत से मनाया गया जश्ने ईदमिलादुन्नबी का त्योहार

Wed Aug 26 , 2026
छिंदवाड़ा. आज मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईदमिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही शानों शौकत के साथ मनाया गया. शहर के आजाद चौक से जुलूस निकाला गया साथ ही कई स्थानों पर लंगर बाटा गया. प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अंजुमन कमेटी के द्वारा जलसा […]

You May Like