
पचोर। प्रसिद्ध भेंसवा धाम पर नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीराम कथा का भव्य आयोजन चल रहा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन कथा का श्रवण करने पहुंच रहे है.
यहां प्रेम भूषण महाराज के द्वारा श्रीराम कथा की जा रही है. शुक्रवार को कथा के दौरान वर्णन किए गये प्रभावी प्रसंगों एवं भजनों ने भाव विभोर कर दिया. शिव पार्वती का विवाह प्रसंग हुआ. शुक्रवार को राज्यमंत्री गौतम टेटवाल सहित जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण किया. कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक की जा रही है. कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे है. मंदिर धाम पर शतचंडी महायज्ञ भी चल रहा है. कथा के बीच में किए जा रहे भजनों की सुंदर प्रस्तुति भी भाव विभोर कर रही है.
मंदिर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु
नवरात्रि के चलते भेंसवा धाम पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन दर्शन, पूजा अर्चना करने पहुंच रहे है. जिले ही नहीं अपितु दूर दराज क्षेत्र से श्रद्धालु यहां आ रहे है. नवरात्रि के चलते मंदिर धाम पर धार्मिक अनुष्ठान, आयोजन हो रहे है.
