सुठालिया में ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग: बैटरियों के धमाकों से दहला इलाका

सुठालिया। सुठालिया स्थित मधुसूदनगढ़ रोड पर शुक्रवार की दोपहर को एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग सुलग उठी. आग के कारण दुकान में रखी बैटरियों में जोर के धमाके होने लगे. इससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार परधानी कुंडल निवासी हिम्मत सिंह लोधी की ऑटो पार्ट्स दुकान दूसरी मंजिल पर स्थित है. आग लगने के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई. धुआं उठकर आग सुलग उठी. देखते ही देखते आग फैलने लगी. यहां रखी बैटरियों में जोर के धमाके होने लगे. स्थानीय निवासियों एवं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल राहौरिया और एएसआई आशीष दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आग से प्रभावित हो रहे सामान को सुरक्षित निकालने में सहयोग किया. इस घटना में दुकान का काफी सामान जलकर खाक हो गया. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है. पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

Next Post

रानी अवंतीबाई का साहस और मातृभूमि के लिए समर्पित जीवन सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत: लोधी

Fri Mar 20 , 2026
जबेरा/दमोह. वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने देश, समाज और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जो हम सभी के लिए प्रेरणा हैं.आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं. इस आशय की बात प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व […]

You May Like