1 नवंबर को सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़, जुटेंगे 1000 धावक

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में स्वास्थ्य, खेल भावना, स्वच्छता और अनुशासन का अलख जगाने के उद्देश्य से भारतीय सेना द्वारा प्रमुख सहयोगी नगर निगम जबलपुर के साथ सूर्या हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य आयोजन से पहले, व्यवस्थाओं को परखने और शहरवासियों में उत्साह का संचार करने के लिए 1 नवंबर को ट्रायल दौड़ आयोजित की जाएगी।
ट्रायल दौड़ की शुरुआत सुबह 06ः00 बजे राइट टाउन स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम से होगी, जिसमें लगभग 1,000 धावक शामिल होकर स्वास्थ्य, स्वच्छता, अनुशासन और खेलभावना का संदेश देगें।
22 नवंबर को 10 हजार धावक रचेंगे इतिहास
ट्रायल दौड़ के सफल परीक्षण के बाद आगामी 22 नवंबर को फाइनल सूर्या हाफ मैराथन आयोजित होगी। इस भव्य दौड़ में 10 हजार से अधिक धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। यह विशाल आयोजन न केवल शहर के युवाओं को खेल व स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करेगा, बल्कि जबलपुर से स्वच्छता, राष्ट्रीय एकता और अनुशासन का एक सकारात्मक संदेश भी पूरे देश में प्रसारित करेगा।
तैयारियों को लेकर महापौर की अध्यक्षता में अहम बैठक
आयोजन को सुचारू, सुरक्षित और सफल बनाने के उद्देश्य से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में भारतीय सेना की ओर से कर्नल सी.एस. मैनी, यातायात विभाग से डी.एस.पी. शुक्ला, नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा तथा कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में धावकों की सुरक्षा, मेडिकल बैकअप, पेयजल व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई।
ट्रायल दौड़ का रूट
ट्रायल दौड़ का शुभारंभ पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम से होगा। यहां से धावक अशोका होटल चैक, तीनपत्ती चैक, महाराणा प्रताप चैक, नौदरा ब्रिज, रसल चैक, जबलपुर हॉस्पिटल, ब्लूम चौक , नवभारत प्रेस, पंकज होटल, गौमाता चैक, होते हुए पुनः अशोका होटल के रास्ते पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां इस दौड़ का औपचारिक समापन होगा।

Next Post

समाज की उन्नति के लिए आपसी एकता,सहयोग जरूरी: संजय

Wed Oct 28 , 2026
सिंगरौली :सिंगरौली स्वर्णकार समाज संघ के तत्वाधान में गत दिवस स्वर्णकार समाज के आराध्य एवं कुल गौरव महाराजा श्री अजमीढ़ देव जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई।गनियारी स्थित शिवा बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में समाज के लोगों ने बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान […]

You May Like