समाज की उन्नति के लिए आपसी एकता,सहयोग जरूरी: संजय

सिंगरौली :सिंगरौली स्वर्णकार समाज संघ के तत्वाधान में गत दिवस स्वर्णकार समाज के आराध्य एवं कुल गौरव महाराजा श्री अजमीढ़ देव जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई।गनियारी स्थित शिवा बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में समाज के लोगों ने बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संरक्षक गणेश प्रसाद सोनी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ऊर्जांचल सोनार समाज के अध्यक्ष कामतानाथ सोनी उपस्थित रहे। मंच पर जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी-संजय, वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं पूर्व शिक्षक कैलाश सोनी, महिला समाज की संरक्षक रीता सोनी और राजेश सोनी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेन्द्र सोनी ने किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में समाज के वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महाराजा अजमीढ़ देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति के लिए आपसी एकता, सहयोग, शिक्षा और मजबूत संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समाज के सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना चाहिए तथा सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।

Next Post

शाजापुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,

Wed Oct 28 , 2026
शाजापुर:बोमा तकनीक से कृष्णमृग रेस्क्यू अभियान का करेंगे अवलोकन रंथभंवर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत कृष्णमृग रेस्क्यू अभियान का अवलोकन करने पहुंचे मुख्यमंत्री प्रात जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के शाजापुर दौरे का प्रमुख उद्देश्य जिले में चल रहे कृष्णमृग रेस्क्यू एवं स्थानांतरण अभियान का अवलोकन करना है। […]

You May Like