शाजापुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,

शाजापुर:बोमा तकनीक से कृष्णमृग रेस्क्यू अभियान का करेंगे अवलोकन रंथभंवर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत

कृष्णमृग रेस्क्यू अभियान का अवलोकन करने पहुंचे मुख्यमंत्री

प्रात जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के शाजापुर दौरे का प्रमुख उद्देश्य जिले में चल रहे कृष्णमृग रेस्क्यू एवं स्थानांतरण अभियान का अवलोकन करना है। इस अभियान में हेलीकॉप्टर और बोमा तकनीक की मदद से कृष्णमृगों को सुरक्षित पकड़कर अन्य उपयुक्त वन क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य किसानों की फसलों को वन्यजीवों से होने वाले नुकसान को कम करना और मानव-वन्यजीव संघर्ष में कमी लाना है। अभियान में दक्षिण अफ्रीका की विशेषज्ञ टीम भी तकनीकी सहयोग दे रही है। इसके दूसरे चरण में 2,000 कृष्णमृगों के स्थानांतरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Next Post

21.4% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ जियो का आईपीओ,यह मंजिल नहीं, नई ऊंचाइयों की शुरुआत: आकाश

Wed Oct 28 , 2026
मुंबई। जियो के आईपीओ की लिस्टिंग सेरेमनी में बुधवार को अंबानी परिवार मौजूद रहा। इस मौके पर कंपनी के एमडी आकाश अंबानी ने निवेशकों और सभी सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आईपीओ को मिला रिस्पॉन्स उम्मीद से भी बेहतर रहा है। लिस्टिंग मंजिल नहीं, बल्कि नई ऊंचाइयों को […]

You May Like