मुंबई। जियो के आईपीओ की लिस्टिंग सेरेमनी में बुधवार को अंबानी परिवार मौजूद रहा। इस मौके पर कंपनी के एमडी आकाश अंबानी ने निवेशकों और सभी सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आईपीओ को मिला रिस्पॉन्स उम्मीद से भी बेहतर रहा है। लिस्टिंग मंजिल नहीं, बल्कि नई ऊंचाइयों को छूने की शुरुआत है। उन्होंने जियो को लोगों के भरोसे का प्रतीक बताया।
जियो का शेयर बीएसई पर 1,119 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 1,358 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो करीब 21.4% की बढ़त है। वहीं, एनएसई पर इसकी लिस्टिंग 1,357.15 रुपये पर हुई। इस लिस्टिंग के साथ जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी और बाजार मूल्यांकन के लिहाज से दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई।
Next Post
रीवा एयरपोर्ट की उड़ानें हवाई नहीं, हवादार साबित हो रहीं
Wed Oct 28 , 2026
रीवा:विंध्य को हवाई नक्शे पर लाने का सपना दिखाया गया, बड़ा एयरपोर्ट बना, लेकिन उड़ानें जमीन पर ही दम तोड़ रही हैं। रीवा से उड़ानों की अनिश्चितता अब यात्रियों के सब्र का बांध तोड़ रही है। कोलकाता-रीवा-भोपाल रूट की ATR-72 फ्लाइट इस महीने दूसरी बार रद्द हो गई। कंपनी ने […]

You May Like
-
4 months ago
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी
-
8 months ago
भजनलाल ने आमजन के साथ खेली होली