आयुक्त जामोद ने किया मैहर कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

सतना:आयुक्त रीवा संभाग बी एस जामोद ने कलेक्ट्रेट मैहर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायायलयींन कार्यो , प्रक्रिया, प्रवाचक के कार्यों सहित विविध पंजियों के संधारण आदि को देखकर सुधार के निर्देश दिए ।

आयुक्त जामोद द्वारा आरसीएमएस और ई ऑफिस जैसे आधुनिक तकनीकों से काम को सहज सरल और शीघ्रगामी बनाने की समझाईश दी । उन्होंने कलेक्ट्रेट मैहर की विविध शाखाओं के फाइल और दस्तावेजों का भी अवलोकन और निरीक्षण किया।इस मौके पर कलेक्टर रानी बाटड,अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह प्रवाचक अग्निहोत्री भी उपस्थित रहे।

Next Post

बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर इंजन,चालक गंभीर,चितरंगी में भर्ती

Thu Jun 12 , 2025
सिंगरौली: बगदरा क्षेत्र से एक ट्रैक्टर चालक मिक्सर मशीन लेकर गांगी गांव के तरफ आ रहा था कि पन्नालाल कोल घर के पास पीसीसी सड़क मार्ग में बेकाबू होकर पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर में के वल चालक था। वह अब बेहोस हो गया है। जिसका उपचार चितरंगी सीएससी में चल […]

You May Like

मनोरंजन