बेगमगंज में शारिक मछली के मामा के कारखाने से लाखों की सागौन लकड़ी जब्त

बेगमगंज। फॉरेस्ट विभाग का ऑपरेशन चेकबुड सफल रहा। डीएफओ प्रतिभा शुक्ला के निर्देश पर रेंजर अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में टीम ने कुख्यात शारिक मछली के मामा प्यारे ठेकेदार के पुत्र शकील अहमद और उसके भाई नवेद अहमद के फर्नीचर कारखाने व फॉर्महाउस पर छापा मारा। कार्रवाई में करीब 9 घनमीटर सागौन की इमारती लकड़ी, फर्नीचर, औजार, मिनी आरामशीन और एक क्वालिस जीप समेत करीब 10 लाख रुपए का माल जब्त किया गया। दोनों भाई पिछले 20 वर्षों से राहतगढ़ के जंगल से सागौन की अवैध तस्करी कर रहे थे। छापे के दौरान दोनों आरोपी फरार हो गए। वन विभाग ने उनके खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

ट्राला ने बाइक को मारी टक्कर, 4 की मौत

Wed Nov 5 , 2025
डिंडौरी। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर मार्ग में कोहनी देवरी के पास आज अपरान्ह लगभग 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्राला ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी […]

You May Like

मनोरंजन