रतलाम में 26 से स्कूल पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगे

रतलाम। ठंड के कारण जिले भर के स्कूलों का समय परिवर्तन किया गया हैं। वर्तमान में ठंड के कुछ कम होने पर फिर से स्कूलों का समय बदला जाकर सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित होगी। जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर ने बताया कि शीतऋतु में तापमान गिरावट के कारण समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त/ एमपीबीएससी/ सीबीएससी/ आईसीएसई/एवं अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानो में प्री-प्रायमरी से कक्षा 12 वी तक की कक्षाओं के संचालन का समय परिवर्तित किया गया था। वर्तमान में शीत प्रकोप का प्रभाव कम हो जाने के कारण कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार 26 जनवरी से उक्त समस्त शैक्षणिक संस्थानो में सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित होगी।

Next Post

माँ नर्मदा महा आरती में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव एवं केंद्रीय मंत्री नड्डा

Fri Jan 23 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम को ग्वारीघाट में माँ नर्मदा की महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने नर्मदा महा आरती के पहले स्वस्ति-वाचन और श्लोकों के मध्य माँ नर्मदा की […]

You May Like