रानी अवंतीबाई का साहस और मातृभूमि के लिए समर्पित जीवन सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत: लोधी

जबेरा/दमोह. वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने देश, समाज और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जो हम सभी के लिए प्रेरणा हैं.आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं. इस आशय की बात प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने उप तहसील नोहटा परिसर में आयोजित रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस पर कार्यक्रम के दौरान कही. उन्होंने कहा समाज की उन्नति तभी संभव है जब हम कुरीतियों नशा और अनावश्यक परंपराओं के खिलाफ आवाज उठाएं.

सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने कहा जबेरा विकसित भी होगा शिक्षित भी होगा.

राज्यपिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा आज जो इधर हम ये नज़ारा देख रहे हैं, उसके पीछे कितनी शहादत, कितने लोगों की शहादत छिपी हुई है, जिसके कारण यह परिणाम हमें मिला है.

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने महिलाओं को ऐसी प्रेरणा दी है,

जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति राजू ठाकुर ने कहा कि आज हम सभी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं. इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ऋषि भैया, भाव सिंह लोधी (मासाब), सतेन्द्र सिंह लोधी, रूपेश सेन, पूर्व सांसद चन्द्रभान सिंह लोधी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें.

कार्यक्रम में कृष्णा भाव फाउंडेसन द्वारा चलाये जा रहे कोचिंग संस्थान से तेंदूखेड़ा और जबेरा क्षेत्र के 8 बालक बालिकाओं का नवोदय विद्यालय में कक्षा 06 में प्रवेश होने पर सम्मानित किया गया.

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बलिदान दिवस पर यात्रा निकाली गई. यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया. कार्यक्रम के प्रारंभ में रानी अवंती बाई लोधी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, प्रदेश के पशुपालन व डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग कल्याण के अध्यक्ष डाँ रामकृष्ण कुसमरिया, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी, सतेन्द्र सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने परिसर में वीरागंना रानी अबंती बाई लोधी के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया.

Next Post

श्रीलंका ने अमेरिका के दो युद्धक विमानों को अपने हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति नहीं दीः दिसानायके

Fri Mar 20 , 2026
कोलंबो 20 मार्च (वार्ता) श्रीलंका ने इस महीने की शुरुआत में अपने मत्तला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो अमेरिकी युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने शुक्रवार को संसद में यह जानकारी दी। श्री दिसानायके के अनुसार, जिबूती से आ […]

You May Like